फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   OPD service started in government medical college

राजकीय मेडिकल कालेज में ओपीडी सेवा शुरू

Mon, 25 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
OPD service started in government medical college
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नौ महीने बाद मरीजों के लिए ओपीडी सेवा एक बार फिर से शुरू की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कोविड-19 वार्ड में भर्ती मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने फोन पर बताया कि करीब नौ महीने बाद मेडिकल कॉलेज में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शुरू की गई है। इसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। ओपीडी खुलने के पहले दिन विभिन्न रोगों से पीड़ित 78 मरीज आए। बताया कि ओपीडी आरंभ होने के साथ ही करीब 12 विभाग जिसमें बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, हड्डी जोड़ रोग वार्ड, सर्जरी, मेडिसिन, त्वचा रोग, मानसिक रोग, फार्मेसी, पैथोलॉजी आदि काम करने लगे हैं। सीएमएस ने बताया कि अभी ईपीडी आरंभ होने में समय लगेगा। क्योंकि अभी कोरोना वार्ड बना हुआ है जिसमें रोस्टर के हिसाब से चिकित्सक ड्यूटी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed