{"_id":"6ae4f66b69583539c60419f1","slug":"opd-registration-will-be-done-by-scanning-a-qr-code-records-will-remain-secure-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186994-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: क्यूआर कोड स्कैन करने पर होगा ओपीडी पंजीकरण, सुरक्षित रहेगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: क्यूआर कोड स्कैन करने पर होगा ओपीडी पंजीकरण, सुरक्षित रहेगा रिकॉर्ड
Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अब अस्पतालों में आभा आधारित पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से ओपीडी में पंजीकरण करा सकेंगे। इससे मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन प्रमुख स्तंभ आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) हैं। इनके माध्यम से मरीजों, स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है।
क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाई जा सकती है। कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने मिशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान चार सरकारी और दो निजी अस्पतालों को सम्मानित किया गया। एडी हेल्थ डॉ. लोकेश गुप्ता ने अस्पतालों से एबीडीएम को पूरी तरह लागू करने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल स्वरूप देना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर एबीडीएम के नोडल अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अजेंद्र मलिक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश, महिला सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. संजय यादव मौजूद रहे।