फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   OPD closed at Fatehpur CHC, Kovid-19 hospital started

फतेहपुर सीएचसी में ओपीडी बंद, कोविड-19 अस्पताल शुरू

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
OPD closed at Fatehpur CHC, Kovid-19 hospital started
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण मामलों में तेजी के साथ ही प्रशासन ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्लोकल मेडिकल कालेज में जहां चार 100 बिस्तर के अस्पताल की तैयारी की जा रही है वहीं फतेहपुर सीएचसी में फिर से कोविड-19 लेवल टू अस्पताल शुरू कर दिया गया है। शनिवार की सुबह चिकित्सीय टीम यहां पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन कर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष मार्च के आखिरी सप्ताह में फतेहपुर सीएचसी में कोविड-19 लेवल टू अस्पताल शुरू किया गया था। इसके चलते ही यहां ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। कोरोना संक्रमण काबू में पर इस अस्पताल को बंद कर दिया गया था। इसके चलते एक फरवरी से फतेहपुर सीएचसी में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई थी। शुक्रवार को फतेहपुर सीएचसी की ओपीडी सेवाएं बंद करते हुए यहां फिर से कोविड-19 लेवल टू अस्पताल शुरू कर दिया गया है। इंचार्ज डॉ. कपिल देव ने बताया कि शनिवार की सुबह से पचास बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल काम करना शुरू कर देगा। इसमें पांच बेड पर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल की सुबह दस बजे 25 सदस्यीय चिकित्सीय टीम यहां पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगी। डॉ. कपिल देव ने बताया कि हालांकि सीएचसी में कोविड टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed