{"_id":"5a9838934f1c1bb2208bbfab","slug":"oops-12-year-old-child-dies-with-train-ahead-of-koodi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ! 12 साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ! 12 साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेल हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर एक महिला ने एक बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट रुकी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद मौके पर देखने वालों का तांता लगा रहा।
बृहस्पतिवार को नानौता रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले गांव पांडुखेड़ी के पास सुबह साढे़ दस बजे जैसे ही दिल्ली से आ रही ट्रेन पहुंची तो वहां मौजूद एक महिला (30 वर्ष) और उसके साथ करीब 12 वर्षीय लड़के की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
इसके चलते ट्रेन करीब बीस मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को करीब 11:05 बजे रवाना किया गया। देर शाम तक मृतकों की शनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना पुलिस के एसआई सुरेश कुमार व आदेश पांचाल ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
महिला ने सूट सलवार और पैरों में जुराबें तथा बच्चे ने पैंट, शर्ट पहनी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पटरी पर बैठी हुई थी और उक्त बच्चा उसको बचाने का प्रयास कर रहा था।
इसके चलते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला व बच्चा कहां के रहने वाले थे। इसकी जानकारी कराई जा रही है। उधर, नानौता रेलवे स्टेशन मास्टर कोमल प्रकाश ने बताया कि ट्रेन 10:37 मिनट पर पांडुखेड़ी के निकट पहुंची थी।
ट्रेन के गार्ड मनोज कुमार द्वारा लिखित रूप से बताया गया है कि उक्त महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। दिल्ली रेलवे कंट्रोल रूम को मामले से अवगत करा दिया गया है।