फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 15 out of 55 over head tanks were built, District Magistrate expressed displeasure

Saharanpur News: 55 में से बने 15 ही ओवर हेड टैंक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only 15 out of 55 over head tanks were built, District Magistrate expressed displeasure
सहारनपुर। जिले में अभी तक 15 ओवर हेड टैंक का ही निर्माण पूरा हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को 31 दिसंबर तक 55 ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि निर्धारित 55 ओवर हेड टैंक के मुकाबले केवल 15 टैंकों का ही निर्माण हो पाया है। जिन ग्रामों में सड़कों के रेस्टोरेशन के कार्य पूर्ण हो चुका है उनका सत्यापन करने के निर्देश बीडीओ को दिए। इसके अलावा भूमि की उपलब्धता के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर भूमि उपलब्धता के मामलों का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम ने योजना में हुई प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जो सड़कें टूटी हुई हैं, उनके मरम्मत का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। विधायक आशु मलिक ने उनके विधानसभा क्षेत्र में नल से जल की आपूर्ति होने वाले गांवों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed