फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Onion becomes less hot, tomato red

प्याज हुई कम तीखी, टमाटर हुआ लाल

Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Onion becomes less hot, tomato red
सब्जी विक्रेता सोनू - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कई सप्ताह से रसोई में सब्जी से लेकर सलाद तक गायब चल रही प्याज के तीखे तेवर कुछ कम हुए हैं। लेकिन दाम के मामले में अब टमाटर पहले से अधिक लाल हो गया है। कुछ अन्य सब्जियों के दाम में भी काफी अंतर देखने को मिला है। वहीं, कुछ दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की चिंता बढ़ रही है कि कहीं महंगाई की मार और न बढ़ जाए।
विज्ञापन

शहर के खलासी लाइन, दिल्ली रोड और शुगर मिल रोड पर सब्जियों के दाम का पता लगाया तो प्याज के रेट जरूर कम मिले। मगर टमाटर के दामों में इजाफा है। पिछले कुछ दिनों तक प्याज 90 से 110 रुपये किलो तक बिक रही थी। अब यह 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक आई है। सब्जी विक्रेता सोनू जायसवाल, राहुल कुमार और विजय ने बताया कि कुछ दिन से प्याज की आवक बढ़ी है। बताया जा रहा है कि आयात बढ़ाने से ऐसा हुआ है। लेकिन टमाटर अचानक महंगा हुआ है। टमाटर पहले 25 से 30 रुपये तक मिल रहा था। अब यह 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए आलू की आवक बढ़ी है। इसलिए आलू के रेट भी कुछ कम हुए हैं। पहले आलू 30 से 32 रुपये प्रति किलो तक बिका। अब यह 25 से 28 रुपये हो गया है। लेकिन कुछ सब्जियां अभी महंगी ही हैं। इनमें गाजर भी शामिल है। गाजर की आवक कम चल रही है।
विज्ञापन

सब्जी पहले रेट मौजूदा रेट
प्याज 90 से 110 60 से 80
टमाटर 25 से 30 35 से 40
आलू 30 से 32 25 से 28
गोभी 27 से 30 22 से 30
गाजर 17 से 22 15 से 20
तीन जगहों से लिए गए फुटकर रेट प्रति किलो में।
पहले खरीदने को तैयार नहीं थे...अब हो रहे परेशान
- खलासी लाइन, शुगर मिल और दिल्ली रोड पर सब्जी खरीदने पहुंचे सुरेश कुमार, सुनील सुखेजा और जनेश्वर ने बताया कि पहले सर्दी के सीजन में आलू, टमाटर और गोभी जैसी सब्जियों के दाम इतने कम होते थे कि उनके खरीदार तक नहीं मिलते थे। मगर इस बार तो अधिकतर सब्जियां महंगी ही हैं। जनवरी आने तक गाजर भी इतनी सस्ती हो जाती थी कि लोग गाजर का हलवा तक बनवाते थे और सलाद और जूस में तो खूब इस्तेमाल होता रहा है। प्याज का तो पूछिए ही मत। बस अभी कुछ दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...अब सता रहा पेट्रोल डीजल का डर
मंडियों में ही मिले कुछ लोगों ने बताया कि अब उन्हें पेट्रोल और डीजल के दाम का भी डर सता रहा है। रविवार को भी पेट्रोल के रेट 77.11 से 77.17 रुपये प्रति लीटर रहा जबकि डीजल के रेट भी 69 रुपये प्रति लीटर से ऊपर ही रहे। ट्रांसपोर्टर ब्रित चावला, राजीव सहित अन्य का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही खींचतान को देखते हुए आने वाले समय में तेल की कीमतें भी महंगाई बढ़ा सकती हैं। इसका हर कारोबार पर असर पड़ेगा।

आलू प्याज बेचता राहुल

आलू प्याज बेचता राहुल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed