{"_id":"63ced161c1ed9e34d67fc767","slug":"one-youth-died-in-road-accidents-another-injured-saharanpur-news-c-14-1-90216-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Mon, 23 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पैदल सड़क पर चल रहा एक अन्य युवक किसी वाहन की टक्कर लगने पर घायल हो गया।
गांव अंबोली निवासी भूरा (26) पुत्र मोमिन बस स्टैंड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान करता था। रविवार की रात भूरा देवबंद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को खाना देने जा रहा था। जब वह हाईवे पर साखन नहर के समीप पहुंचा तो इसी दौरान उसके पीछे तेज गति आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में भूरा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भूरा को एंबुलेंस द्वारा देवबंद सीएचसी में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से अपने परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व भूरा के पिता मोमिन की भी मृत्यु हो गई थी।
वहीं रविवार की सुबह दूसरा सड़क हादसा भी साखन नहर के समीप हुआ। बसेड़ा (नागल) निवासी विकास पुत्र अमरपाल पैदल सा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।