{"_id":"601e36c5fa69bb3aa565ac3b","slug":"one-person-has-died-in-tractor-and-tempo-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 06 Feb 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस चौकी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने से टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सीडकी निवासी करीब 36 वर्षीय ललित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह शुक्रवार रात करीब नौ बजे सहारनपुर से अपनी ऑटो रिक्शा लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान सीडकी पुलिस चौकी के निकट सर्विस रोड से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोग ललित को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: किसान पंचायत में खूब चला राजनीति का ‘हल’, आयोजन का सेहरा रालोद के सिर
वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के साले आकाश ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/