फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One night, Shradhwalu spent the night in the name of Khatu Shyam

एक शाम खाटू श्याम के नाम

Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
One night, Shradhwalu spent the night in the name of Khatu Shyam
गंगोह में खाटू श्याम के नाम का गुणगान करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। बुधवार की रात में एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम में श्रद्धालु आनंद विभोर हो गए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु भजनों पर नाचे। बाबा का मनोहारी दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

राम बाग रोड स्थित कंकराली सरोवर में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्याम वंदना महोत्सव में अरविंद पाल सिंह कपूर, सचिन गोयल, नरेश मित्तल, राकेश मित्तल ने मुख्य पूजन कराया। झंडा पूजन चौधरी नक्षत्र पाल सिंह ने कराया। गंगोह विधायक कीरत सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल व बाला जी धाम के सुशील शर्मा ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की। बाबा का मुख्य श्रृंगार भी श्रद्धालुओं ने किया। इसके बाद कलाकार समस्तीपुर बिहार की रेशमी शर्मा व जयपुर के आयुष सौमानी ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को खूब रिझाया और माहौल को भक्ति और मस्ती से भर दिया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर रात भर झूमते रहे। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना कर किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में ऐसे डूबे की कार्यक्रम सुबह चार बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन पीयूष गोयल और रवि शंकर गर्ग ने किया। समापन पर कलाकारों एवं सहयोगियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बाबा का अलौकिक श्रृंगार व मनोहारी दरबार आकर्षण रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इसमें वैभव अग्रवाल, सोनू, शशांक गोयल, उदित गर्ग, अशोक गर्ग, अंशुल गोयल, संजय कम्हेड़ा, दीशु नामदेव, आदित्य जिंदल अर्पित बंसल राकेश गोयल, निखिल गर्ग सुनील जिंदल यश गोयल, शाश्वत बंसल आदि रहे।

गंगोह में खाटू श्याम के नाम का गुणगान करते कलाकार

गंगोह में खाटू श्याम के नाम का गुणगान करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में श्याम वंदना महोत्सव के अवसर पर ज्योति प्रज्जवलित करते अतिथिगण

गंगोह में श्याम वंदना महोत्सव के अवसर पर ज्योति प्रज्जवलित करते अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed