{"_id":"65454694af8b4be826055b69","slug":"one-mobile-tower-and-six-shops-sealed-for-not-paying-tax-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-12507-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टैक्स नहीं चुकाने पर एक मोबाइल टावर और छह दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टैक्स नहीं चुकाने पर एक मोबाइल टावर और छह दुकानें सील
Sat, 04 Nov 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली के मद्देनजर नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकाएदारों से वसूली का अभियान शुरू कर दिया है। वर्षों से टैक्स नहीं चुकाने पर नगर निगम ने शुक्रवार को एक मोबाइल टावर और सात दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। एक दुकानदार द्वारा मौके पर ही टैक्स चुका दिए जाने के बाद एक दुकान की सील खोल दी गई।
नगर निगम के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर वसूली अभियान चलाया। हिम्मत नगर में एक व्यक्ति के भवन पर टावर लगा है। अध्यासी पर एक लाख 88 हजार 685 रुपये का टैक्स बकाया है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा उक्त अध्यासी को बिल दिया गया था और उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 के अंतर्गत वारंट भी जारी किया गया था। अध्यासी द्वारा बकाया धनराशि नहीं जमा कराई गई। इस पर धारा 509-513 के अंतर्गत चल अचल संपत्ति की कुर्की का नोटिस भी दिया गया था। इसके बावजूद धनराशि जमा न करने पर कुर्की करने के लिए नौ अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अध्यासी द्वारा समय मांगने पर कुर्की की कार्रवाई टाल दी गई थी। उक्त अध्यासी द्वारा जब बकाया नहीं चुकाया गया तो शुक्रवार को टावर सील कर दिया गया है।
इसके अलावा रामनगर में सात दुकानों को भी सील किया गया, जिनमें से एक दुकान के स्वामी द्वारा दस हजार रुपये का चेक दिए जाने के बाद एक दुकान की सील खोल दी गई। कर अधीक्षक ने बताया कि अध्यासी के भवन पर नगर निगम का एक लाख 16 हजार 900 रुपये बकाया है। उक्त अध्यासी को भी बिल देने के अलावा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 के अंतर्गत वारंट दिया गया था, लेकिन अध्यासी द्वारा बकाया धनराशि न देने पर धारा 509-513 के अंतर्गत चल अचल संपत्ति की कुर्की का नोटिस दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त अध्यासी को बकाया अदा करने के लिए डेढ़ माह का समय दिया गया था, लेकिन धनराशि जमा न करने पर शुक्रवार को उक्त भवन की छह दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक सुशील, अंशुल व प्रवर्तन दल शामिल रहा।
विज्ञापन
महानगर में 200 बड़े बकाएदार निशाने पर
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि महानगर में बड़े कर बकाएदारों की सूची तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक बकाएदार शामिल हैं। इनके खिलाफ भवन की कुर्की व संपत्ति सील के लिए कुर्की के वारंट तैयार कराए जा रहे हैं। दीपावली के बाद इन बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलेगा।