फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One lakh saints will resolve to stand with farmers: Pramod Krishnam

एक लाख संत लेंगे किसानों के साथ खड़े होने का संकल्प: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
One lakh saints will resolve to stand with farmers: Pramod Krishnam
एक लाख संत लेंगे किसानों के साथ खड़े होने का संकल्प: प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन

किसान पंचायत में बोले, संसद में पीएम के आंसू ट्रंप के लिए थे
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कांग्रेस की किसान पंचायत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा किया कि कुंभ मेले के दौरान एक लाख संत किसानों के साथ खड़े होने का संकल्प लेंगे। उन्होंने संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर तंज कसते हुए कहा कि यह आंसू तो दोस्त ट्रंप के लिए थे।

उन्होंने कहा कि जब-जब संकट आया है तो समाज की सुरक्षा और उद्धार के लिए संत खड़े हुए हैं। आज किसान परेशान हैं, ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को या तो किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल देते हुए कहा कि आज के बाद मंदिरों की हिफाजत इमरान मसूद करेगा और मस्जिदों की हिफाजत देश के संत करेंगे। कांग्रेस पार्टी उस समंदर की तरह है, जो सभी को अपने साथ लेकर चलती है। भगवा रंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह रंग किसी पार्टी का नहीं, बल्कि सबका है, इस मंच पर भी संत मौजूद हैं। तिरंगे में भी तीन रंगों का समावेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed