फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One lakh 20 thousand students will take the exam for promotion

कक्षोन्नति के लिए परीक्षा देंगे एक लाख 20 हजार विद्यार्थी

Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
One lakh 20 thousand students will take the exam for promotion
सहारनपुर। कोरोना के चलते करीब दस माह तक विद्यालय बंद रहने से पठन-पाठन प्रभावित रहा। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अगली कक्षा में पहुंचने के लिए परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जनपद में परिषदीय विद्यालयों के करीब एक लाख 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 25 और 26 मार्च को कराई जाएंगी। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि कक्षा आठ के विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड भी दिया जाएगा, जिसका व्यय सर्व शिक्षा अभियान द्वारा वहन करने को कहा गया है। जनपद में 1604 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा एक से आठ तक के करीब एक लाख 20 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा विभाग परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। महानिदेशक का आदेश है कि कक्षा एक से आठ तक के किसी विद्यार्थी की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा एक और दो के विद्यार्थी देंगे मौखिक परीक्षा
कक्षा एक और दो के बच्चों की 30 मिनट की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। कक्षा तीन से पांच तक के प्रत्येक कक्षा के लिए सभी विषयों पर आधारित 50 प्रश्नों का सम्मिलित बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा और एक घंटे की लिखित परीक्षा होगी। कक्षा छह से सात की प्रत्येक कक्षा के लिए सभी विषयों पर आधारित 50 प्रश्नों का सम्मिलित अति लघुउत्तरीय प्रश्न पत्र तैयार कराया जाएगा। डेढ़ घंटे की लिखित परीक्षा होगी। कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों पर बहुविकल्पीय एवं अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा और आधा-आधा घंटे की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का कार्यक्रम
प्रश्नपत्रों का मुद्रण एवं केंद्रीय (संकुल) विद्यालयों को वितरण 24 मार्च को होगा। वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 और 26 मार्च को कराया जाएगा। 27 से 30 मार्च तक मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा, जबकि 31 मार्च को परीक्षा फल की घोषणा की जाएगी।

वार्षिक परीक्षाओं के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र आया है। परीक्षाएं 25 और 26 मार्च को कराई जानी है, जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को भी तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed