फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One killed, two injured in road accidents

Saharanpur News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। उधर, थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बाइक फिसलने से उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पहला हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में मंगलवार की रात गांव अनवरपुर बरौली में हुआ। पड़ोसी राज्य हरियाणा के जनपद करनाल क्षेत्र के गांव रायपुरा निवासी सुखाराम (25) यहां गांव अनवरपुर बरौली में अपने बहनोई डॉ. अश्वनी कुमार के यहां आया हुआ था। रात वह गांव में ही बस स्टैंड पर कुछ सामान लेने के लिए आया था। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुखाराम गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके बहनोई उन्हें सहारनपुर के एक अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर हरियाणा से अनवरपुर बरौली पहुंचे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दूसरा हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज सड़क मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे गांव रायेपुर के पास हुआ। इसी थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर जोड़ियो निवासी अंशुल उर्फ टिंकू (26) पुत्र बुद्ध प्रकाश व रैंचो (18) पुत्र सुभाष बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रायेपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मिर्जापुर पुलिस ने उन्हें बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed