{"_id":"5e1a1cb38ebc3e87d21762f2","slug":"one-died-due-to-cold-in-sarsawa-saharanpur-news-mrt463201341","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में ठंड से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में ठंड से एक की मौत
विज्ञापन
सरसावा में ठंड से हुई एक की मौत
सरसावा(सहारनपुर)। अंबाला रोड पर स्टेट बैंक के समीप एक दुकान के बरामदे एक मनोरोगी की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाजारों में अस्त-व्यस्त हालत में घूमने वाला ये व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार था और सर्दी के कारण मौत का शिकार हो गया।
शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को स्टेट बैंक के बराबर में एक बंद दुकान के बरामदे में पड़े देखा। काफी देर अचेतन अवस्था में देखकर लोगों ने नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन दिनेश गुप्ता को सूचना दी। दिनेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले जाने के लिए एंबुलेंस बुला ली। उन्होंने ने बताया कि एंबुलेंस आने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन द्वारा एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी गई थी जो देखने में विक्षिप्त प्रतीत होता है। आसपास के लोगों ने बताया कि वो बाजारों में घूमता रहता था। लोगों ने ये भी बताया कि ये व्यक्ति सुबह के समय से बुरी तरह से कांप रहा था। उप निरीक्षक ने बताया कि पहचान नहीं होने के कारण मृतक के शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा जा रहा है।