{"_id":"62bdf38a07498174f05b0ee9","slug":"one-crore-property-of-gangster-attached-in-halwana-saharanpur-news-mrt5951117161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Action: गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, कोर्ट के आदेश पर हुई यह बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Action: गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, कोर्ट के आदेश पर हुई यह बड़ी कार्रवाई
Fri, 01 Jul 2022 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:29 AM IST
सार
गैंगस्टर जैकब हुसैन की एक करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। वहीं इससे पहले भी सहारनपुर में कई गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
गंगोह में गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में न्यायालय के आदेश पर पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा गांव हलवाना निवासी कल्बे हसन उर्फ जैकब हुसैन की एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है। आरोपी पर थाना नकुड़ और गंगोह में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि अभियुक्त कल्बे हसन उर्फ जैकब हुसैन पुत्र आले हसन निवासी ग्राम हलवाना थाना गंगोह की लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुर्क किया गया है। इस संपत्ति में एक बैठक, एक मदरसा कीमत 78 लाख रुपये, दो बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कल्बे हसन उर्फ जैकब हुसैन के विरुद्ध थाना गंगोह पर मुकदमा अपराध संख्या 233/22 धारा 2/3 गैगस्टर अधिनियम पंजीकृत है। कल्बे हसन द्वारा निरंतर आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत्ति कुर्क करने वाली टीम में तहसीलदार नकुड़ राधेश्याम शर्मा और कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह और पुलिस बल शामिल रहा।