फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One click will reveal the data of council schools

एक क्लिक से पता चलेगा परिषदीय विद्यालयों का डाटा

Thu, 11 Mar 2021 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
One click will reveal the data of council schools
एक क्लिक से पता चलेगा परिषदीय विद्यालयों का डाटा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों का डाटा अब एक क्लिक से आपके मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके लिए प्रेरणा एप के जरिए परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग करा रहा है, जिसमें विद्यालयों की संपूर्ण जानकारी फीड की जा रही है।
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या-1604 है। इन दिनों सभी परिषदीय विद्यालयों को प्रदेश सरकार के मिशन कायाकल्प के तहत सुंदरीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार ने ऐसे विद्यालयों को एक पटल पर लाने की योजना तैयार की है। इसके लिए विभाग विद्यालयों की जियो टैगिंग भी करा रहा है। पहले चरण की जियो टैगिंग का कार्य 15 मार्च तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

------
यह जानकारी होगी दर्ज
जियो टैगिंग के लिए परिषदीय विद्यालयों के ब्लॉक, न्याय पंचायत, गांव, जिस रोड पर स्थित है उसका नाम, विद्यालय का नाम आदि की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी के माध्यम से ली जा रही है। जियो टैगिंग का कार्य लखनऊ से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
जिन विद्यालयों में मिशन कायाकल्प के तहत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उनकी जियो टैगिंग भी की जा रही है। इसका मकसद परिषदीय विद्यालयों का पूरा डाटा, जिसमें विद्यालय का नाम और स्थल तथा वहां की सुविधाएं ऑनलाइन होना है।
- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed