{"_id":"6adbb424c5b05a317f05a86c","slug":"one-accused-arrested-from-bihar-in-connection-with-a-case-involving-70-crore-worth-of-counterfeit-coins-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186566-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 70 करोड़ के नकली सिक्के के मामले में एक आरोपी बिहार से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 70 करोड़ के नकली सिक्के के मामले में एक आरोपी बिहार से दबोचा
विज्ञापन
- शहर कोतवाली पुलिस ने मधुबनी जिले से पकड़ा, पूछताछ में होगा खुलासा
- बाजार में नकली सिक्के खपाने के मामले में है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 70 करोड़ के नकली सिक्के के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर बाजार में नकली सिक्के खपाने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। आरोपी से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
12 सितंबर को शहर कोतवाली पुलिस ने 70 करोड़ के सिक्के के मामले में पुलिस पार्क से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें गिरोह का सरगना उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्दन और अनुराग पाल उर्फ लंकेश शामिल था। पुलिस ने आरोपी संतोष चौरसिया के भाई मितलेश चौरसिया को भी नामजद किया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए शहर कोतवाली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस को कई दिनों से आरोपी मितलेश के छिपे होने की जानकारी मिल रही थी। शहर कोतवाली के उप निरीक्षक इकबाल सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार में मधुबनी जिले के राजनगर पहुंची। टीम ने लड्डूगांव में छापा मारकर आरोपी मितलेश चौरसिया को हिरासत में लिया। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आ रही है। आरोपी से पूछताछ होगी। पुलिस उससे पता लगाएगी कि 70 करोड़ रुपये के सिक्कों की सप्लाई कहां-कहां होनी थी।
विज्ञापन
-- यह सामान हुआ था बरामद
आरोपियों के कब्जे से 1.28 लाख (20-20 के 6400 नकली सिक्के), पांच लाख के अधबने सिक्के, 500-500 रुपये के 20 नोट, छह सिक्के तैयार करने वाली मशीनें, पांच लोहे की डाई, बिना मुहर की 39 डाई और मुहर लगी 20 डाई, आठ मोबाइल फोन, डाई पॉलिश मशीन, दो घिसाई पत्थर, दो कार और अन्य उपकरण बरामद हुए थे। इसके साथ ही सात हिसाब रजिस्टर, पैड और एक चेकबुक भी मिली थी।
-- वर्जन
नकली सिक्के के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। उसका ट्रांजिट रिमांड भी लिया है। आने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी