{"_id":"66aea26a70b2deefdf06f094","slug":"on-the-third-day-29-illegal-basements-were-marked-and-notices-were-issued-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-128750-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीसरे दिन 29 अवैध बेसमेंट चिह्नित, नोटिस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीसरे दिन 29 अवैध बेसमेंट चिह्नित, नोटिस दिए
Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण का अवैध बेसमेंट का सर्वे तीसरे दिन भी जारी रहा। विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को 29 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए। उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर बेसमेंट में चल रहा कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए।
दिल्ली की घटना के बाद से विकास प्राधिकरण टीम बनाकर महानगर में अवैध बेसमेंट का सर्वे अभियान चला रहा है। सर्वे अभियान के तीसरे दिन 29 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए गए। इन बेसमेंट स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें तीन में बेसमेंट में चल रहे कारोबार को बंद करने खाली करने के लिए कहा गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को 29 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए गए हैं।
यह सब पुराने बने हुए हैं। इनमें कारोबार होते पाया गया है। अब तक महानगर में 58 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए गए हैं, जबकि चार को सील किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चिह्नित किए गए बेसमेंट स्वामियों को नोटिस देकर तीन दिन में वहां चल रहे कारोबार को बंद करने के लिए कहा गया है। इसके बाद सील करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।