फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the second day of Rakshabandhan, more trains were crowded than buses

रक्षाबंधन के दूसरे दिन बसों से अधिक रही ट्रेनों में भीड़

Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Rakshabandhan, more trains were crowded than buses
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने विन्डो से चढ़ती सवारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन भी बसों से अधिक ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों के कोच में यात्रियों को सीट नहीं मिली तो खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। तीनों अस्थायी बस स्टैंड से बसें भी भरकर चलीं, लेकिन पहले दिन की तुलना में यात्रियों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन पर्व दो दिन मनाया गया। इसलिए सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए 48 घंटे मुफ्त यात्रा की सौगात दी। बृहस्पतिवार को ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही थी। शुक्रवार को भी रक्षा बंधन पर्व के चलते यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि बसों से ज्यादा ट्रेनों में भीड़ देखने को मिली। दोपहर में सहारनपुर आने वाली श्रीगंगानगर और जनसेवा एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें भरकर आई। ट्रेनें प्लेटफार्म पर आकर रुकीं तो यात्रियों में चढ़ने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। जैसे-तैसे यात्री ट्रेन में चढ़ भी गए तो उन्हें सीट नसीब नहीं हुई। अपने गंतव्य तक खड़े होकर जाना पड़ा। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इसी तरह दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी, मानकमऊ और जेल चुंगी से चल रहे अस्थायी बस स्टैंड पर महिलाएं पहुंची। शुक्रवार को इतनी अधिक मारामारी नहीं रही। लेकिन कई बसों में महिलाओं को सीट नहीं मिली।

सहारनपुर रक्षा बंधन के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में उमड़ी अधिक भीड़

सहारनपुर रक्षा बंधन के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में उमड़ी अधिक भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने विन्डो से चढ़ती सवारी

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने विन्डो से चढ़ती सवारी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रही अधिक भीड़

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रही अधिक भीड़- फोटो : SAHARANPUR

जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं

जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं

जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed