{"_id":"68b098320cb1621d6800ade4","slug":"on-the-first-day-abhishek-and-khushi-won-in-their-respective-categories-vritika-of-the-district-came-second-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-157424-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पहले दिन अभिषेक और खुशी ने अपने-अपने वर्गों में जीते, जिले की वृतिका दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पहले दिन अभिषेक और खुशी ने अपने-अपने वर्गों में जीते, जिले की वृतिका दूसरे स्थान पर
Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों को उनके वजन के अनुसार वर्गों में बांटा गया। पहले दिन अभिषेक, खुशी ने अपने-अपने वर्गों में जीत हासिल की। सहारनपुर की वृतिका दूसरे स्थान पर रही।
स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन सौ किलो ग्राम भार वर्ग में प्रबल सिंह मुरादाबाद के दूसरे, बरेली के ऐश्वर्या प्रताप सिंह और राज कुंतल आगरा के तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज की राखी कन्नौजिया दूसरे, आकृति सारस्वत मुरादाबाद और हिमेंद्री गोला गोरखपुर से तीसरे स्थान पर रही। 78 किलो भार वर्ग में याहशिका दहिया मेरठ, वृतिका मालियान सहारनपुर दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एसएसपी आशीष तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खेल का अनुशासन बनाए रखने को कहा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुनव्वर अंजार, सचिव दीपक गुप्ता, सुषमा अवस्थी, राजेंद्र कुमार, संजय गिरी, लाल कुमार, संजय गुप्ता, जया साहु, अश्वनी गुर्जर, राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।