फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the evening bhajan devotional songs Sradwalu Jume

भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्वालु

Fri, 16 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
On the evening bhajan devotional songs Sradwalu Jume
शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में शिव परिवार मंदिर कमेटी लेखूवाला द्वारा आयोजित भजन संध्या श्रद्धा-भक्ति व हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों से बने भक्तिरस से सराबोर माहौल में श्रद्धालु जन सूर्योदय तक चले कार्यक्रम में झूमे।
विज्ञापन


मोहल्ला छत्ता स्थित लेखूवाला बस्ती में आयोजित भजन संध्या की शुरुआत गणेश आदि देवों के आह्वान से हुई। पुरोहित पं. केशोराम और मुख्य यजमान विजेंद्र कालूराम रहे।
विज्ञापन


ज्योति प्रज्वलन वीरसिंह भगत ने की। तत्पश्चात गुरु रविदास  और समनदास की वंदना की गई। शामली से पधारे प्रदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना का उपस्थित नर नारी ने तालियां बजाकर आनंद लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सवेरे तक अतिथि कलाकारों पूनम शर्मा मुरादाबाद, राजेंद्र स्वामी, सुंदरपाल खटाना और प्रदीप शर्मा के भजनों कभी फुर्सत हो तो जगदंबे दुखिया के घर भी आ जाना, जोरुखा सुखा दिया तूने हमें उसका ही भोग लगा जाना, रामदूत हनुमान बालाजी मेरे घर आना, नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का, ओ भोले कब होंगे दर्शन होंगे तेरे आदि भजनों से समां बांधा।


इस दौरान महिषासुर वध, शेरावाली व राधाकृष्ण की झांकी और भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में अध्यक्ष इसम सिंह, मेमपाल सिंह, विजेंद्र कालू, रंगपाल, नरेंद्र धम्मन, नाथी राम का सहयोग रहा। बृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed