फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the day of Eid, the body of a middle-aged person became a sensation

देवबंद तीन दिन पूर्व लापता हुए अधेड़ का शव मिला

Mon, 25 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
On the day of Eid, the body of a middle-aged person became a sensation
मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने के बाद वहां प्लाट में सबूत तलाशती पुलिस - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन पूर्व घर से गायब हुए एक अधेड़ व्यक्ति का शव सोमवार को खाली पड़े प्लाट में मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी जहीर (55) तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा जहीर की इधर-उधर तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह स्टेट हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लाट में जहीर का सड़ा गला शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस की दी। ईद उल फितर के दिन शव मिलने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा और मंगलौर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज नंदकिशोर शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां एकत्र लोगों से मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेज दिया। कोतवाल ने बताया मृतक मानसिक रोगी प्रतीत होता है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति के बस स्टैंड पर चौकीदारी का कार्य किए जाने की जानकारी मिली है। जहीर के भतीजे वसीम ने बताया कि उसके ताऊ तीन दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से गए थे।

मृतक जहीर (फाइल फोटो)

मृतक जहीर (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed