फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On being hit on the side, the budgie riders ran and beat the farmers

साइड लगने पर बुग्गी सवार किसानों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Wed, 09 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
On being hit on the side, the budgie riders ran and beat the farmers
गागलहेड़ी। गन्नों से लदी बुग्गी से बाइक के टकराने पर एक पक्ष के लोगों ने बुग्गी सवार और अन्य किसानों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देते हुए गांव सुनहेटी खड़खड़ी निवासी अमित पुत्र ओमपाल, सोनू पुत्र महेंद्र, अनिल पुत्र घसीटू, संदीप पुत्र महिपाल अपनी अपनी भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर दया शुगर मिल में डालने जा रहे थे। जैसे ही यह गांव रंगेल में पहुंचे तो सामने से बुलेट पर तीन युवक आ रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बुग्गी से टकरा कर नीचे गिर गए। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यह देख बाइक सवारों के समर्थक मौके पर जुट गए और उन्होंने बुग्गी मालिकों को दौड़ा कर पीटा। बुग्गी चालकों ने पास ही अनिल त्यागी के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। झगड़े की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ सदर अजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। अफसरों ने मारपीट कर माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ितों ने दस से ज्यादा युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल खराब करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed