फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Older lodged report on four including son and daughter-in-law

वृद्धा ने बेटे और बहू सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Older lodged report on four including son and daughter-in-law
वृद्धा ने बेटे और बहू सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध विधवा ने अपने पुत्र व पुत्रवधू सहित चार लोगों पर मकान बेचने का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने तथा नगदी व जेवर सहित कीमती सामान निकाल ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मीरपुर निवासी विधवा हुकमी देवी (80) ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने छोटे बेटे सुबोध के साथ गांव में रहती थी। दो वर्ष पूर्व सुबोध की मृत्यु होने के बाद वह अकेले गांव में रहकर गुजर बसर करने लगी। उसके दो बड़े बेटे अपने बच्चों सहित सहारनपुर में रहते हैं। आरोप है कि उसके पुत्र, पौत्र व पुत्रवधू उसपर गांव का मकान बेचने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर मानसिक शारीरिक यातनाएं देते हैं। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जबरन उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद कानों से सोने के कुंडल, 30 हजार रुपए व अन्य कीमती सामान चोरी कर उसके मकान पर ताला लगाकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रमोद कुमार, हन्नु, कलावती व प्रमिता निवासी सहारनपुर विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed