फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Old man killed by hitting a brick in the head

सिर में ईंटों से मारकर वृद्धा की हत्या

Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by hitting a brick in the head
-- दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका, डाक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

-- शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में बंद फाटक के पास एक वृद्धा की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। शुरूआती जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मंगलवार सुबह दाबकी रोड पर बंद फाटक के पास करीब 73 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि सोमवार रात महिला की ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला इसी इलाके में घूमती-फिरती थी और भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि सिर में ईंटों से प्रहार कर महिला की हत्या की गई। दुष्कर्म की भी आशंका बनी है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी सिटी का कहना है कि डॉ. के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि वृद्धा से दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed