फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials reached villages under good governance week

Saharanpur News: सुशासन सप्ताह के तहत गांवों में पहुंचे अधिकारी

Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officials reached villages under good governance week
मनोहरा में सुशासन सप्ताह में ग्रामीणों की बैठक में उपस्थित नायब तहसीलदार - फोटो : SAHARANPUR
तीतरों/बेहट/बड़गांव (सहारनपुर)। तहसील व ब्लॉक के कर्मचारियों ने गांवों में पहुंच सुशासन सप्ताह के तहत लोगों की समस्याओं को सुन कर उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तीतरों क्षेत्र के ग्राम मनोहरा में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की पहल है कि ग्रामीण स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर गांवों में ही उनका निराकरण प्राथमिकता पर किया जाए। ग्राम रादौर में ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव बालियान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाथीराम, ग्राम प्रधान नितिश चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी रितिक मलिक, रामकुमार वर्मा, अंकुर कुमार, नरेश सिंह, आशीष कुमार, रामपाल सिंह, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन

बेहट के ब्लॉक साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत शाहबुद्दीनपुर में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव सैनी, ग्राम प्रधान विमलेश शर्मा, आशा प्रतिभा देवी, राशन डीलर मोहम्मद इस्तखार, आंगनबाड़ी सोनिया, हल्का लेखपाल मनीष कुमार के अलावा कुसुम देवी, मांगेराम शर्मा, मा पूरण सिंह, धर्मपाल आदि रहे।

बड़गांव की ग्राम पंचायत कातला में ग्राम प्रधान अमरीश राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम सचिव राहुल कुमार द्वारा पेंशन, आवास व गांव में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। संजीव कुमार, अमित शर्मा, शैलकुमार, मामचंद चौकीदार, सतीश कुमार, शीशपाल आदि रहे।

गांव शाहबुद्दीनपुर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते पंचायत सचिव

गांव शाहबुद्दीनपुर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते पंचायत सचिव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed