फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials held hostage by BKU activists

अफसरों को बंधक बना भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officials held hostage by BKU activists
गंगोह में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक अधिकारियों को बंधक बनाकर धरना-प्रदर्शन किया। चार घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वहां मौजूद कार्यकारी बीडीओ प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, बीज गोदाम इंचार्ज राजकुमार को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। चार घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में ब्लॉक के सभी गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सभी गांवों में मनरेगा का कार्य जो केवल कागजों तक ही सीमित है, उन कच्ची सड़कों पर मिट्टी कार्य करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को भी निधि का लाभ दिलाने व सभी गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो तो ब्लॉक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील नकुड़ अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, अरविंद कुमार, सुरेशपाल, कुलदीप सिंह, सोनू, कय्यूम, गौरव, मेनपाल, जोगेंद्र, प्रदुमन, सालिम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed