{"_id":"67084561b5ec876b5407de06","slug":"officials-do-not-even-receive-calls-from-public-representatives-warning-letter-issued-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-133519-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनप्रतिनिधियों की कॉल भी रिसीव नहीं करते अधिकारी, चेतावनी पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनप्रतिनिधियों की कॉल भी रिसीव नहीं करते अधिकारी, चेतावनी पत्र जारी
Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल के तीनों जिलों में एसडीएम और तहसीलदारों को लेकर एक बार फिर से चेतावनी पत्र जारी किया गया। जनप्रतिनिधियों की तरफ से शिकायत मिल रही है कि अधिकारी आम जनता तो दूर उनकी कॉल भी रिसीव नहीं करते और न ही व्हाट्सएप पर कोई रिप्लाई करते। ऐसे में मंडलायुक्त की तरफ से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के डीएम को यह पत्र भेजा गया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए।
दरअसल, पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही है कि तीनों जिलों में एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य कुछ अधिकारी सरकारी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं कर रहे। आम जनता के साथ-साथ कुछ जनप्रतिनिधियों की तरफ से भी यह शिकायत आ रही है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकारी उनकी कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भेजे गए मेसेज का भी कोई रिप्लाई नहीं देते, जबकि मुख्यमंत्री की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारियों को सरकारी नंबर पर आने वाली कॉल रिसीव करनी होगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद की तरफ से तीनों जिलों के डीएम को यह पत्र भेजा गया है।
इसमें स्पष्ट निर्देश है कि जो अधिकारी सरकारी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते उनकी यह प्रवृति बंद कराए। अगर सुधार नहीं हो रहा है तो इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें, कि कुछ माह पहले भी मंडलायुक्त की तरफ से चेतावनी पत्र जारी किया गया था, लेकिन अधिकारियों को लेकर फिर भी यह शिकायतें मिल रही है।