फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials brainstormed to control communicable diseases

Saharanpur News: बुखार से युवक ने तोड़ा दम, आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि

Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Officials brainstormed to control communicable diseases
सहारनपुर/नागल। तापमान में गिरावट के बाद भी बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लगातार बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। नागल में बुखार के चलते एक युवक की जान चली गई, जबकि आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब तक डेंगू के 313 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव ईशहाकपुर में प्रदीप स्वामी (38) पुत्र पहल सिंह को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को देखकर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। वह मजदूरी कर घर का पालन-पोषण करता था। उसको एक बेटा व एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि बुखार के चलते मौत हुई है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, फिर भी टीम भेजकर पता कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में आठ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, जो शहर के अलावा गंगोह, मल्हीपुर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनके यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए डेंगू वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed