फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers descended on the roads to follow the guide line

गाइडलाइन का पालन कराने को सड़कों पर उतरे अफसर

Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Officers descended on the roads to follow the guide line
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का पालन कराने और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतर गए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने किशनपुरा दवा मार्केट का जायजा लिया। दवा मार्केट में भीड़ न लगे, इसके लिए जिलाधिकारी ने व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह के समय मिली छूट में मोरगंज बाजार और चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी शारीरिक दूरी सहित गाइड लाइन उल्लंघन होता नजर आया। हालांकि, मोरगंज बाजार में पुलिस-प्रशासन रोस्टर के हिसाब से किरयाना सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलवा रहा है, लेकिन उसके बाद भी बाजार में भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा व एसपी सिटी राजेश कुमार फोर्स के साथ किशनपुरा दवा मार्केट में पहुंचे। यहां पर लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही व्यापारियों को गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा कारोबार के लिए दिन निर्धारित
सहारनपुर। किशनपुरा दवा मार्केट में आने वाले फुटकर व्यापारियों के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दिन निर्धारित कर दिए हैं। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिले की अलग-अलग तहसीलों के फुटकर दवा कारोबारी अपने-अपने दिवस में किशनपुरा मार्केट आकर दवाएं खरीद सकते हैं। अस्पतालों के मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी दिन दवा खरीदने आ सकते हैं। तहसीलों के दवा कारोबारी दूरभाष व व्हाट्सएप के माध्यम से दवाओं की सूची थोक विक्रेताओं को पहले से भेजेंगे। रविवार को दवा मार्केट बंद रहेगी। रविवार के अलावा थोक विक्रेता फुटकर कारोबारियों के यहां अपने वाहन से दवा पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही दवा मार्केट में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
दिन - तहसील
सोमवार - देवबंद, बेहट और नगर निगम क्षेत्र
मंगलवार - रामपुर मनिहारान व नकुड़
बुधवार - नगर निगम क्षेत्र व तहसील सदर
बृहस्पतिवार - देवबंद व बेहट
शुक्रवार - रामपुर मनिहारान व नकुड़,
शनिवार - तहसील सदर और नगर निगम क्षेत्र
कालाबाजारी रोकने को लगवाए बोर्ड
सहारनपुर। जिले में खाद्य पदार्थ व दवा आदि सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने शहर में होर्डिंग्स लगाए हैं, जिस पर पुलिस ने हेल्पलाइन 112 सहित अनेक नंबर लिखे हैं। लोगों से अपील की गई कि ऑक्सीजन सिलिंडर, दवा और खाद्य सामग्री की कोई कालाबाजारी कर रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
सहारनपुर। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लापरवाही बरतने पर 350 से अधिक चालान काटकर जुर्माना वसूला है। शुक्रवार को पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 191 लोगों के चालान किए। इसके अलावा बेवजह सड़को घूमने वाले 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed