फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Officers arranged for a test hospital due to CM's visit

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक, ये होगा पूरा कार्यक्रम

Sat, 08 Aug 2020 09:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Officers arranged for a test hospital due to CM's visit
सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर आएंगे। वह शहर में करीब सवा तीन घंटे रहेंगे। प्रशासन को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वाया कार मंडलायुक्त सभागार जाएंगे। वहां करीब आधा घंटा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद एक घंटा समीक्षा बैठक चलेगी, जिसमें सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के डीएम, सीडीओ, अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौजूद रहेंगे। यहां कोविड-19 की स्थिति, उपचार और मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। फिर यहां से सरसावा एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से लखनऊ प्रस्थान करेंग।  
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले अफसरों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला अस्पताल में फर्श पर गंदगी देख कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत अनेक अधिकारी शुक्रवार को दोपहर 12:10 बजे एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, एसआईसी डॉ. एसएस लाल भी रहे। अधिकारियों ने पहुंचते ही सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। दीवारों पर लगे फ्लैक्स को साफ करने और व्यवस्था में सुधार के निर्देश कमिश्नर ने दिए।

यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ तक गूंजा मामला, पांच तस्कर गिरफ्तार, दीवारों पर लिखा था 'मकान बिकाऊ है'


इसके बाद अधिकारी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। कमिश्नर ने यहां अधूरे पड़े निर्माण के बारे में पूछा। इसके बाद वह सीधे ओपीडी हॉल में गए, जहां सीएमएस डॉ. ममता सोढ़ी और स्टाफ से पूछताछ की। कोरोना की जांच के लिए बने कक्ष के गेट पर कोरोना जांच कक्ष की प्लेट लगाने के निर्देश दिए। इसी से कुछ आगे फर्श पर धूल जमी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। फर्श को अच्छे से रगड़वाकर साफ कराने के निर्देश सीएमएस को दिए।

इसके बाद उन्होंने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी इकाई के भीतर करीब दस मिनट रहे। कमिश्नर ने अस्ताल परिसर में लगे पुराने और फटे होर्डिंग और फ्लैक्स को भी बदलने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने महिला अस्पताल के गेट चिकित्साधिकारियों को तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी लौट गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed