फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers and Supply Inspectors will make Ayushman cards of the characters

अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक बनवाएंगे पात्रों के आयुष्मान कार्ड

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officers and Supply Inspectors will make Ayushman cards of the characters
सहारनपुर। अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनने की गति धीमी चल रही है। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले भर में पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में गति लाने के लिए विभाग के अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय की है। सभी पांचों तहसील और महानगर में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले ही सरकार ने सभी अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है, जिसमें सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। जनपद में अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की संख्या 54,500 है, जिनमें 1,90,000 सदस्य हैं। दिसंबर 2021 तक जनपद में करीब 60,000 लोगों के ही कार्ड बन सके थे, लेकिन उसके बाद से गति धीमी है। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी तहसीलों में अधिकारियों को नामित किया है, जो राशन डीलरों और अन्य के सहयोग से पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

नामित अधिकारी और उनके कार्य क्षेत्र
जिला पूर्ति अधिकारी ने सदर तहसील के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक और पूर्ति लिपिक अंकुर भारद्वाज, नकुड़ तहसील के लिए पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शंकर और पूर्ति लिपिक दीपक कुमार, बेहट तहसील के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र और पूर्ति लिपिक कमलदीप त्यागी, देवबंद तहसील के लिए पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार और पूर्ति लिपिक अरुण कुमार, रामपुर मनिहारान तहसील के लिए पूर्ति निरीक्षक आनंद प्रकाश और पूर्ति लिपिक अंकित पंवार तथा नगर निगम के लिए पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता और पूर्ति लिपिक अनुज कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पहले से हैं योजना के पात्र
अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों में कई परिवार ऐसे भी सामने आए हैं, जो पहले से आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं। इसके बाद जब सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना में शामिल किया गया है तो तब भी उन्हें योजना के नए परिवार मान लिया गया है। ऐसे परिवारों को अंत्योदय कार्ड धारकों के पात्रों से अलग किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत योजना से जनपद के 54,500 परिवार जुड़े हैं, जिनके सदस्यों की संख्या 1,90,000 है। इनमें से दिसंबर 2021 तक 60,000 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों और लिपिकों को पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नामित किया है।
डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed