{"_id":"66ce3db4e678eaffd009fe97","slug":"officers-and-leaders-brainstormed-encroachment-will-be-removed-from-the-city-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-130156-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अफसरों और नेताओं ने किया मंथन, हटेगा शहर से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अफसरों और नेताओं ने किया मंथन, हटेगा शहर से अतिक्रमण
Wed, 28 Aug 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली नसीहत के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि अलर्ट मोड पर आ गए हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी, एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ ही महापौर और नगर विधायक भी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने महानगर की जाम और अतिक्रमण की समस्या को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखते हुए समाधान पर चर्चा की। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर द्वारा सड़कों को चिह्नित करते हुए चरणबद्ध तरीके से जाम से निपटने के इंतजाम किए जाएंगे। पहले चरण में सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। सड़कों पर रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को सुनियोजित पद्धति से स्थान मुहैया कराया जाएगा। इसी प्रकार ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा खड़े करने के लिए भी स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जिससे वह सड़कों पर बेतरतीब खड़े होकर जाम का कारण ना बनें।
उन्होंने कहा कि श्रीराम चौक, भगत सिंह चौक, शहीद चौक, चौक फब्बारा, घंटाघर चौक एवं दिल्ली रोड पर नगर निगम द्वारा विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मुख्य मार्गों से यातयात का बोझ कम करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा मार्ग परिवर्तन कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस कार्य में जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, आरटीओ की भूमिका रहेगी। बैठक में महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, नगर आयुक्त संजय चौहान, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष राय, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे।