सहारनपुर। सरस्वती कीर्तन संस्था की ओर से संगीत एवं रासलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए।
क्त्रस्ेजी ग्रीन सोसायटी ने मंडी समिति रोड स्थित राधा कृष्ण कुंज मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी बनाई गई। इस अवसर पर श्रद्घालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, योगेश दहिया, रीमा सेठ, पूनम अरोड़ा, माधवी सिंघल, मदन मोहन सिंघल, नवनीत मित्तल, नितिन शर्मा, अनुराग सेठ, संदीप शर्मा, गगनदीप, नीरू धवन, सोनिया खुराना आदि मौजूद रहे। संवाद

मंडी समिति स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण जी छठी मनाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

मंडी समिति स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण जी छठी पर नाचते गाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR