फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Objectionable quotation written on the wall of the crematorium, complaint lodged with the CM

Saharanpur News: श्मशान घाट की दीवार पर लिखवाई आपत्तिजनक कोटेशन, सीएम से की शिकायत

Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Objectionable quotation written on the wall of the crematorium, complaint lodged with the CM
ग्राम पंचायत हसनपुर भलस्वा में श्मशान घाट की दीवार पर&n
गागलहेड़ी। बोतल छुपा दो कफन में मेरे, श्मशान में पिया करूंगा, जब भगवान मांगेगा हिसाब, तो पैग बनाके दिया करूंगा। ग्राम पंचायत द्वारा श्मशान घाट की दीवार पर लिखवाई गई यह कोटेशन चर्चा का विषय बन गई। मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है, जिसमें ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हसनपुर भलस्वा की ओर से श्मशान घाट की दीवारों पर कई तरह की कोटेशन लिखवाई गई हैं, जिनमें ज्यादातर लोगों को जीवन की सच्चाई बताने से संबंधित हैं। इन्हीं के बीच शराब से जुड़ी यह कोटेशन कई दिन से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर मनोज कुमार सिंधी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें पूरी घटना का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

सिंधी का आरोप है कि ग्राम प्रधान अजय कुमार द्वारा कोटेशन लिखवाई गई है। इससे सभी को आपत्ति है। कई लोगों ने ग्राम प्रधान के समक्ष भी अपनी आपत्ति जताई है, लेकिन कोटेशन अभी तक नहीं पुतवाई गई। सिंधी का कहना है कि श्मशान घाट एक पवित्र और ऐसा स्थान है, जहां लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने आते ऐसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इस तरह की कोटेशन लिखवाना अशोभनीय है। उधर, ग्राम प्रधान अजय कुमार का कहना है कि कोटेशन लिखने वाले के द्वारा गलती से लिखी गई है, जिसे पुतवाकर नई कोटेशन लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed