सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक पंवार ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र वितरित किए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की सादगी की सराहना की। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक पंवार ने अध्यक्ष पद पर ठाकुर यशपाल सिंह, महासचिव रणवीर सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्षता कृपाल सिंह और संचालन चुनाव अधिकारी दीपक कुमार ने किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, ठाकुर राज सिंह, राजकुमार वर्मा, हुकुम सिंह, जगमोहन शर्मा, ठाकुर ज्ञान सिंह पुंडीर, रमेश चंद शर्मा, भूषण प्रकाश शर्मा, जसवीर सिंह, मदन सैनी, ठाकुर सुनील कुमार, भीम सिंह चौधरी, अरविंद सैनी, अशोक शर्मा, अरुण चौधरी, अंबरीश अग्रवाल, हरपाल सिंह चौहान, शेषपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनुज पंवार, दिग्विजय गुप्ता, चौधरी धीर सिंह आदि मौजूद रहे।