फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nutrition Fortnight will be celebrated from 8 to 22 March

प्रदेश में चलेगा पोषण पखवाड़ा, सहारनपुर में आठ से होगी शुरूआत

Wed, 04 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Fortnight will be celebrated from 8 to 22 March
आठ से 22 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। पोषण को लेकर बाल पुष्टाहार विभाग ने पहल की है। जनपद में आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस संबंध में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक शत्रुघन सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों एवं सभी मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

निदेशक के पत्र के अनुसार पखवाड़े में वंचित परिवारों तक पहुंच बनाई जाएगी। गृह भ्रमण पखवाड़ा आधार बनेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य, जिसमें कि पुरुष भी हो उनसे जरूर संपर्क किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, आशा कार्यकताओं की ओर से महिला बैठक तथा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों का आयोजन होगा। पखवाड़े में प्रतिदिन ऐसे दो घरों का भ्रमण किया जाएगा। जहां 0-2 वर्ष के बच्चे होंगे। भ्रमण के दौरान ऊपरी आहार की गुणवत्ता तथा विविधता पर अवश्य चर्चा करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया पखवाड़े में हर दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन होगा। उद्यान विभाग आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका के निर्माण को सुनिश्चित करेगा। मनरेगा स्वयं सहायता समूहों की बैठक का आयोजन होगा।। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डायरिया व संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी देगा। स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पंचायती राज विभाग पुरुष सहभागिता बढ़ाने के लिए पोषण गोष्ठी, व्यंजन प्रतियोगिता, बैठक व रैली का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed