फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Number of Buildings Rises, Property and Water Tax Collection Remains Unchanged

Saharanpur News: भवनों की संख्या बढ़ी, गृहकर एवं जलकर की वसूली वही

Tue, 31 Mar 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Number of Buildings Rises, Property and Water Tax Collection Remains Unchanged
सहारनपुर। टैक्स के दायरे में आने वाली संपत्तियों की संख्या 1.42 लाख से बढ़कर 2.13 लाख पर पहुंच गई है, लेकिन नगर निगम की वसूली आगे नहीं बढ़ सकी है। नगर निगम का वसूली का आंकड़ा लगभग वहीं आकर रुकता नजर आ रहा है, जो बीते वर्ष था। इतना ही नहीं, शासन से मिले 55 करोड़ के लक्ष्य से भी नगर निगम अभी करीब 24 करोड़ रुपये दूर है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के सर्वे के आधार पर महानगर में 1.42 लाख संपत्तियां टैक्स के दायरे में थी, जो जीआईएस सर्वे के बाद बढ़कर 2.13 लाख पहुंच गई है। हालांकि अधिकारी असल संख्या इससे कम ही बता रहे हैं, लेकिन संख्या में वृद्धि हुई है। बीते वर्ष नगर निगम ने गृहकर एवं जलकर के रूप में करीब 31.80 करोड़ रुपये की वसूली की थी। चूंकि भवनों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में शासन ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 55 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था, लेकिन 29 मार्च तक करीब 30.20 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है। पिछले एक महीने में करीब दो करोड़ रुपये वसूले गए हैं, क्योंकि 28 फरवरी तक वसूली का आंकड़ा 28 ही करोड़ रुपये था। निगम अधिकारियों का कहना है कि कर करेत्तर की वसूली सहित आंकड़ा 55 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

------
20 फीसदी छूट पाने का आज अंतिम दिन
नगर निगम टैक्स जमा कराने पर 20 फीसदी की छूट दे रहा है। यह छूट केवल 31 मार्च 2026 तक है। यदि बकायेदार 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराता है तो उसके टैक्स पर 12 फीसदी का ब्याज जुड़ जाएगा। ऐसे में यदि ब्याज लगने से बचना चाहते हैं और 20 फीसदी की छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए केवल 31 मार्च का दिन शेष है। उधर, टैक्स जमा कराने के लिए सोमवार को नगर निगम के काउंटर पर कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर निगम को 55 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला था, जिसे प्राप्त करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। यह तो तय है कि हम बीते वर्ष की वसूली के आंकड़े को पार कर लेंगे। लोगों से अपील है कि वह 20 फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक टैक्स जमा करा दें।
- सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed