फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now vegetable market will also be installed in the food complex

अब खाद्यान्न परिसर में भी लगेगी सब्जी मंडी

Sun, 23 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now vegetable market will also be installed in the food complex
सहारनपुर। नवीन मंडी के सब्जी व्यापारी अब खाद्यान्न परिसर में भी कार्य करेंगे। ऐसा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए किया जा रहा है। मंडी सचिव ने इस बारे में सब्जी मंडी के व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहमति बनाई है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के मद्देनजर सब्जी और फल मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मंडी समिति और व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनाई गई है। इसके तहत सब्जी मंडी के व्यापारी मंडी परिसर में स्थित खाद्यान्न परिसर के टीन शेड के सामने सोशल डिस्टेंस बनाते हुए कार्य करेंगे। सभी व्यापारी खरीदारों के लिए एक एक मीटर की दूरी पर गोले के चिन्ह बनाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा कोई भी व्यापारी फुटकर उपभोक्ता को सब्जी फल आदि नहीं बेचेगा। मंडी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed