फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the photo of former MLA Imran Viral

अब पूर्व विधायक इमरान का फोटो वायरल

Wed, 25 Oct 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now the photo of former MLA Imran Viral
फोटो में खड़े पूर्व विधायक इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर, वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं द्वारा भगवान श्रीराम की आरती के बाद उलमा के फतवे के बावजूद इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।  ऐसा ही एक फोटो पूर्व विधायक इमरान मसूद का भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जिसमें वे सिर पर रुमाल बांधे और माथे पर तिलक लगाए दिखाई दे रहे हैं।   उनके कंधों पर केसरिया रंग का पटका भी है। हाल के ही दिनों में धनवंतरी जयंती के मौके पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के हवन करते हुए फोटो वायरल हुआ था। जिसमें उलमा ने उन्हें दोबारा कलमा पढ़ने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरुद्वारे में सिर पर रुमाल बांधकर खडे़ पूर्व विधायक इमरान मसूद का एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें उनके माथे पर टीका भी लगा है और उनके कंधों पर केसरिया पटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो में पूर्व विधायक इमरान मसूद  के साथ बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भी खडे़ हैं।  पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में  नामांकन कराने के लिए गए थे। इस दौरान वे पौंटा साहिब भी गए। 


  वहां स्थित गुरुद्वारे में मुझे पटका पहनाकर और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया है।  जिसमें कुुछ भी गलत नहीं है। फोटो में जो मेरे माथे पर तिलक लगा दिख रहा है उसे किसी ने एडिट करके लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed