फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the examinations of Maa Shakambhari University will be held from June 20

अब 20 जून से होंगी मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the examinations of Maa Shakambhari University will be held from June 20
मुजफ्फरनगर और शामली के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन, केंद्रों में भी आंशिक बदलाव किया गया
-बीएड प्रथम वर्ष, स्नातक (संस्थागत) व स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की परीक्षा से जुड़ा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम वर्ष, स्नातक (संस्थागत) और स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अब 20 जून से होंगी। अन्य परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है, साथ ही कुछ परीक्षा केंद्रों में भी आंशिक संशोधन किया गया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने 28 मई को परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, जिसमें बीएड प्रथम वर्ष, स्नातक (संस्थागत) और स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दस जून से शुरू होने की बात कही गई थी, साथ ही केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई थी। परीक्षाओं के लिए तीनों जनपदों में 18 केंद्र बनाए गए थे। कुलसचिव ने बताया कि 13 से 17 जून तक अन्य परीक्षाओं की वजह से संबंधित विद्यार्थियों को समस्या आ रही थी, जिन्होंने परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को 10 जून की जगह 20 जून से शुरू कराने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं 20 जून से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.in पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। परीक्षा केंद्र एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से अपने स्तर से व्यापक रूप से संपर्क करते हुए परीक्षा से अवगत कराने को भी महाविद्यालयों से कहा गया है। परीक्षा वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी केंद्रों से प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा में कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed