फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the construction of sports college will start

अब शुरू होगा स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण

Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now the construction of sports college will start
स्पोटर्स कॉलेज का निरीक्षण करने जाते क्रीडा अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आठ साल से रुका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण शुरू करने से पहले बृहस्पतिवार को खेल विभाग और निर्माण निगम के अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा किया। अधिकारियों ने अगले दो से तीन दिन में काम शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

जनपद को स्पोर्ट्स कॉलेज का आवंटन 2010 में बसपा की सरकार में हुआ था। बेहट के गांव शेरुल्लागढ़ में भूमि फाइनल की गई थी। चंद महीनों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था, मगर उसके बाद पहले चिह्नित भूमि पर खड़े साल के पेड़, उसके बाद जमीन का हस्तांतरण न होना और उसके बाद भूमि का बरसाती नदी के किनारे होना निर्माण में बाधा बनता रहा। अब 2013 से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। करीब दो वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कॉलेज का दौरा किया था। कॉलेज को नदी के बहाव से बचाने के लिए चिह्नित भूमि के लिए सिंचाई विभाग से 72 बीघा भूमि स्पोर्ट्स कॉलेज को देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो मंजूर हो गया था। इसके बाद जुलाई 2020 में तत्कालीन मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी कॉलेज का दौरा किया था। उन्होंने निर्माण के इस्टीमेट में संशोधन कर निर्माण कार्य पुन: शुरू कराने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब सरकार कॉलेज के निर्माण को लेकर गंभीर नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर बीबी चाहर तथा सहायक अभियंता मनमोहन सिंह के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर चर्चा की। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कॉलेज की पूरी भूमि का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राशिद, तैराकी कोच बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 करोड़ रुपये से होंगे यह कार्य
कॉलेज में निर्माण के लिए फिलहाल विभाग के पास 15 करोड़ रुपये हैं। इन रुपयों से 400 मीटर का रनिंग ट्रैक, छात्रावास का भवन, प्रशासनिक भवन, ओवरहेड टैंक, मल्टीपर्पज हॉल, वालीबॉल और कबड्डी के मैदान तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण दो से चार दिन में शुरू होने जा रहा है। उससे पहले बृहस्पतिवार को निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ कॉलेज का दौरा किया गया है। होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर मौके पर जाकर चर्चा की गई है।
प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।

स्पोटर्स कॉलेज का ट्रेक्टर ट्रोली पर निरीक्षण करने जाते क्रीडा अधिकारी

स्पोटर्स कॉलेज का ट्रेक्टर ट्रोली पर निरीक्षण करने जाते क्रीडा अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed