फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the city will start from the BJP's transformation journey

अब शहर से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Fri, 21 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now the city will start from the BJP's transformation journey
BJP
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा अब शाकंभरी सिद्धपीठ से नहीं, सहारनपुर नगर से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा से ही परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान की ओर से पहले जनसभा का स्थान बदलने और अब परिवर्तन यात्रा के स्थान में परिवर्तन करने से तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।  
    
बता दें कि प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा चार चरणों में निकाली जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकलने वाली यात्रा की शुरुआत पांच नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह यात्रा पहले बेहट विधानसभा क्षेत्र के शाकंभरी देवी सिद्धपीठ से शुरू होनी थी लेकिन पार्टी हाईकमान ने जनसभा का स्थान बदलने के साथ अब यात्रा का स्थान भी बदल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा अब जनसभा स्थल से ही होगी। यह जनसभा शहर में दिल्ली रोड पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि नए स्थान पर पार्टी हाईकमान की मोहर लगना अभी बाकी है।

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को नए स्थान को लेकर विचार विमर्श करेंगे। इस बाद जनसभा और परिवर्तन यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।    
  
उधर, पार्टी हाईकमान द्वारा पहले जनसभा के दोनों स्थानों को बदलना और अब परिवर्तन यात्रा के स्थान में भी परिवर्तन करने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


इस संदर्भ में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शाकंभरी सिद्धपीठ शहर से दूर होने के कारण स्थान में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा स्थल से ही परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed