{"_id":"625b02d34eb87f30fb53c2b8","slug":"now-new-buses-will-fill-in-ncr-saharanpur-news-mrt5847496113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनसीआर में नई बसें फर्राटा भरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एनसीआर में नई बसें फर्राटा भरेंगी
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दस साल पुरानी रोडवेज की बसें नहीं चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बसों को बदलने का निर्णय लिया है। यहां चलने वाली दस साल पुरानी बसों को पूर्वांचल में भेजा जाएगा और नई बसें यहां आएंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू को गई है।
सहारनपुर डिपो से भी 44 बसें ऐसी हैं, जो दस साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं। इन बसों का संचालन एनसीआर को छोड़ कर अन्य स्थानों पर किया जा रहा है, जो अच्छी हालत में भी नहीं हैं। डिपो से इन सभी 44 बसों को झांसी, इलाहाबाद, चित्रकूट आदि परिक्षेत्र में भेजी जाएगी। वहां पर नई बसों को यहां भेजा जाएगा, ताकि इन बसों को एनसीआर में चलाया जा सके। सहारनपुर डिपो से अभी 44 में से 16 बसें बदली जा चुकी हैं। अब इन नई बसों को दिल्ली, राजस्थान चलाने की तैयारी की जा रही है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि एक माह में डिपो की सभी दस साल या उससे ज्यादा पुरानी बसों को पूर्वांचल की बसों से बदल दिया जाएगा।
दस साल पुरानी बसों को एनसीआर में नहीं चलाया जाएगा। अब ऐसे में यहां की सभी पुरानी बसों को बदला जा रहा है। 16 नई बसें आ गई है, जिनमें से 11 के परमिट एनसीआर में चलाने के मिल गए है, बाकी के भी परमिट जल्द मिल जाएंगे, इसी सप्ताह सभी नई बसों को दिल्ली मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
-जगदीश सिंह एआरएम, सहारनपुर डिपो