फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now NCC cadets will stop farmers from burning stubble

अब पराली जलाने से किसानों को रोकेंगे एनसीसी कैडेट

Sun, 25 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now NCC cadets will stop farmers from burning stubble
सहारनपुर। फसल के अवशेष जलाने से रोकने के लिए अब एनसीसी कैडेट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना और भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों की सहायता भी ली जाएगी। स्वयं सेवक फसल के अवशेष जलाने से होने वाली हानि के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे। जनपद में पराली जलाने की अब तक 34 घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करने के लिए अब कृषि विभाग एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना और भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों की मदद लेगा। स्वयं सेवक गांव गांव में शिविर लगाकर किसानों को फसल के अवशेष को जलाने से होने वाले नुकसान और इसे मृदा में मिलाने की फायदों के प्रति जागरूक करेंगे। इससे किसान पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हो सकेंगे। कृषि विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं पर लग चुका 1.20 लाख का जुर्माना
उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में पराली जलाने की 34 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 45 कर्मचारियों और 14 ग्राम प्रधानों को नोटिस भी जारी किए हैं। इस घटनाओं पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 90 हजार रुपये वसूले भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फसल के अवशेष को जलाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। इसमें एनसीसी कैडेट, भारत स्काउट एंड गाइड और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। इस में किसानों को फसल अवशेष जलाने के नुकसान बताए जाएंगे।
राम जतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed