फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now MBBS students will take care of health along with studies

Saharanpur News: अब पढ़ाई के साथ सेहत का ख्याल रखेंगे एमबीबीएस के छात्र

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now MBBS students will take care of health along with studies
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र पढ़ाई के साथ आसपास के गांवों में ग्रामीणों के परिवारों की सेहत का भी ख्याल रखेंगे। परिवार को गोद लेकर बीमार होने पर दवाएं देंगे। अधिक समस्या होने पर विशेषज्ञ को दिखाने से लेकर कॉलेज में भर्ती कराने तक का जिम्मा उठाएंगे। अभी तक 60 एमबीबीएस छात्र 30 परिवार को गोद ले चुके हैं।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन की ओपीडी 1500 के पार रहती है। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीज देखे जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के लिए नई व्यवस्था की शुरूआत हुई है। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग को चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2021 बैच के 100 एमबीबीएस छात्र हैं। दो-दो छात्रों को मिला कर समूह बनाए गए हैं। ये छात्र मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र के गांवों में जाएंगे, वहां लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के बारे में बताएंगे। यही नहीं ये छात्र परिवार को गोद भी लेंगे। अभी तक 60 एमबीबीएस के छात्र 30 परिवारों को गोद ले चुके है। एक परिवार में बच्चे से लेकर युवा, वयस्क और बुजुर्ग हो सकते हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीज इनमें से किसी एक श्रेणी के होते हैं। केस स्टडी के तौर पर परिवार का पूरा ब्योरा एमबीबीएस के छात्र रखेंगे।
विज्ञापन

परिवार को गोद लेने के लिए एमबीबीएस के छात्रों के समूह बनाए है। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग को चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है। छात्र दो से तीन गांवों में जाकर सर्वे कर चुके हैं। अभी तक 60 छात्रों ने 30 परिवारों को गोद ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गगन गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed