{"_id":"614e17a08ebc3efda9462d6d","slug":"now-grant-will-also-be-given-on-solar-pumps-of-seven-and-ten-horsepower-saharanpur-news-mrt5577380118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सात एवं दस हॉर्सपावर के सोलर पंप पर भी मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात एवं दस हॉर्सपावर के सोलर पंप पर भी मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
सोलर पंप के साथ किसान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे न सिर्फ बिजली की बचत हो रही बल्कि इनको लगाने के लिए कृषि विभाग से अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। अभी तक पांच और तीन हॉर्सपावर के सोलर पंप पर किसानों को अनुदान प्राप्त होता था, इस बार इसका दायरा बढ़ाकर साढे़ सात और दस हॉर्सपावर कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महायोजना (पीएम कुसुम) के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए जागरूक करने के साथ ही अनुदान भी दिया जा रहा है। सरकार ने यह योजना वर्ष 2016-17 से किसानों के लिए चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर साठ प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा हैं। अभी तक इस योजना में किसानों को पांच और तीन हॉर्सपावर क्षमता वाले सोलर पंप पर अनुदान दिया जाता रहा है। इस बार इसके दायरे में साढे़ सात और दस हॉर्सपावर क्षमता के सोलर पंप भी शामिल किए गए हैं। जिससे बड़ी जोत वाले किसानों को लाभ मिल सके।
दो बीघा खेत की प्रतिदिन हो रही सिंचाई
गांव कल्लरपुर राजपूत के किसान धर्मेंद्र पुंडीर ने बताया कि उनका तीन हॉर्स पावर क्षमता का सोलर पंप सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्बाध रूप से चलता है। पहले इस खेत में बिजली का कनेक्शन नहीं होने से सिंचाई करने में परेशानी होती थी। अब प्रतिदिन दो बीघा खेत की सिंचाई आसानी हो जाती है।
विज्ञापन
बिजली के बिल से मिली निजात
गांव गाजीवाला के किसान करण सिंह सोलर पंप लगने से खुश हैं। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ हर महीने आने वाले बिजली के बिल से मुक्ति मिल गई है बल्कि रोजाना नियमित रूप से खेतों की सिंचाई भी हो रही है। तीन हॉर्सपावर क्षमता वाला सोलर पंप से दो से ढाई बीघा खेत की सिंचाई आसानी से हो रही है।
किसानों की मांग को देखते हुए इस बार कृषि विभाग साढे़ सात और दस हॉर्सपावर वाले सोलर पंप भी अनुदान देेगा। इसके लिए अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
एक नजर में जिले में सोलर पंप
वर्ष पांच हॉर्सपावर तीन हॉर्सपावर
2016-17 04 59
2017- 18 03 54
2018- 19 04 89
2020- 21 37 96