{"_id":"6092e0508ebc3ebcc54372b9","slug":"now-corona-curfew-increased-till-may-10-saharanpur-news-mrt537195757","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दस मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दस मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से कर्फ्यू को अब दस मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, बुधवार को किराने और सब्जी की दुकानें खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चालान काटकर कार्रवाई की है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान डेरी, पैथोलॉजी लैब, डाक्टरों के क्लीनिक, बेकरी सहित आवश्यक वस्तुएं की सेवाएं जारी रही। इसके साथ ही प्रशासन ने थोड़ी छूट देते हुए कुछ किराने और सब्जी की दुकानें खुलवाकर राहत दी। चौक फव्वारा और मोरगंज बाजार में कुछ दुकानें खुली और सब्जी मंडी के अलावा शहर में सब्जी की दुकानें खुली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। राशन लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। इसके अलावा कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, खानआलमपुरा, जैन कॉलेज रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड और देहरादून रोड सहित शहर में सभी जगहों पर मार्केट बंद रही।
वहीं, शहर में एसपी सिटी राजेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों और मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे गए। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि शासन ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि दस मई तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 200 से अधिक चालान काटे गए। इसके साथ ही लोगों से सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।