फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now 36 patients can be dialysis in a day

Saharanpur News: अब एक दिन में 36 मरीजों की हो सकेगी डायलिसिस

Fri, 20 Jan 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now 36 patients can be dialysis in a day
सहारनपुर। सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय में स्थापित हीमो डायलिसिस यूनिट को एक नई मशीन मिल गई है। अब प्रतिदिन 36 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। अभी तक 33 मरीजों की ही डायलिसिस होती थी। अब जल्द ही प्रतीक्षा सूची भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना 19 अगस्त 2017 में हुई थी। यूनिट में तीन पॉजिटिव और आठ निगेटिव मशीनें स्थापित हैं। तीन शिफ्टों में डायलिसिस होती है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर 12, दूसरी दोपहर एक से शाम पांच और तीसरी शिफ्ट शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चलती है। यूनिट मैनेजर मोहित कुमार ने बताया कि हीमो डायलिसिस यूनिट में निगेटिव ब्लड ग्रुप की एक और मशीन आ गई है। जिसके बाद यूनिट में मशीनों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। तीन शिफ्टों में 36 मरीज डायलिसिस करा सकते हैं। अभी 14 से 15 प्रतीक्षा सूची चल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में धीरे-धीरे प्रतीक्षा सूची खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेखर यादव ने बताया कि अस्पताल में किडनी मरीजों को बिना किसी फीस के परामर्श से लेकर सभी जांच, जरूरी दवाएं और जरूरत पड़ने पर डायलिसिस की जाती है, जो पूरी तरह निशुल्क है। एक मशीन आने से यूनिट की क्षमता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed