{"_id":"5e7e28248ebc3e769104311b","slug":"notices-pasted-on-mosques-prayers-in-homes-saharanpur-news-mrt4755277136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों पर चस्पा कराए नोटिस, घरों में ही की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों पर चस्पा कराए नोटिस, घरों में ही की नमाज
विज्ञापन
मोहल्ला छत्ता जंबूदास में घरों में नमाज पढ़ते लोग।
- फोटो : SAHARANPUR
मस्जिदों पर चस्पा कराए नोटिस, घरों में की नमाज
सहारनपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन के कारण इस बार जुमे की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। पुलिस प्रशासन की टीमों ने शहर की मस्जिदों में नमाज के वक्त से पहले ही नोटिस चस्पा कराए। इनमें सलाह दी गई कि नमाज के लिए मस्जिद में न आएं। घर पर ही नमाज पढ़ें और कोरोना वायरस से बचकर रहें। कोरोना के चलते लंबे समय बाद ऐसा हुआ जब घरों में ही रहकर बच्चों, महिलाओं और बड़े बुजुर्गों ने नमाज पढ़ी। सभी ने मुल्क सहित पूरी दुनिया को कोरोना से बचाने की दुआएं की।
शहर के जामा मस्जिद पर शुक्रवार को नमाज के लिए आने वालों की भीड़ नहीं बल्कि पुलिस फोर्स तैनात नजर आई। इक्का दुक्का लोगों ने यहां पहुंचने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसरों ने जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक तक जांच की। एसएसपी ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी कोरोना संक्रमण से बचाव करना है। इसलिए इस मामले में अब पूरी सख्ती बरती गई है। उन्होंने कहा कि पूजा पाठ या नमाज के नाम पर कहीं भी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो इसका उल्लंघन करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एक दिन पहले ही जमीयत उलमा-ए- हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद अहमद मजाहिरी सहित अन्य मुस्लिम विद्वानों ने लोगों से घरों पर ही नमाज पढ़ने और कोरोना संक्रमण से बचने की अपील की थी।
विज्ञापन
घरों पर ही अदा की जुमे की नमाज
देवबंद में कोरोना से बचाव को लेकर जुमा की नमाज घरों पर अदा करने की सरकार और उलमा की अपील का असर शुक्रवार को साफ नजर आया। एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और जामा मस्जिद सहित नगर की तमाम मस्जिदों के दरवाजे बंद रखे गए। गुंबदों पर लगे लाउडस्पीकर से अजान की आवाज तो आई, लेकिन मस्जिदों में सफे खाली रहीं। लोगों ने घरों पर रहकर ही नमाज अदा की। नमाज को लेकर शहर की तमाम मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों ने मस्जिदों की तरफ रुख करने के बजाय चार-पांच लोगों की जमात बनाकर घरों पर ही जुमा की नमाज अदा की। अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर तमाम देशवासियों के लिए बीमारी से बचाव, मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी।

सहारनुपर में लॉकडाउन के चलते मस्जिदो के गेट पर नोटिश चस्पा करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में घर पर जुमा की नमाज अदा करते एक परिवार के सदस्य- फोटो : DEVBAND

देवबंद में शुक्रवार को बाजार के बीच स्थित मस्जिद काजी का दरवाजा बंद रहा- फोटो : DEVBAND

देवबंद में जामा मस्जिद के गेट पर लगा ताला व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : DEVBAND

सहारनपुर: नांगल के गांव सोहनचीडा में जूमे की नमाज घर पर अदा करते मोहम्मद इकबाल के परिजन- फोटो : SAHARANPUR